Full Version →

मटन बिरयानी कभी भी मिस नहीं करते शाहरुख खान

सेलिब्र‍िटी कॉर्नर नॉन-वेज

अपने रोमांटिक अंदाज से सबका दिल जीतने वाले शाहरुख खान के इस अंदाज से तो सब वाखिफ हैं पर क्या आप जानते हैं आपके किंग खान को खाने का भी बहुत शौक है और उनकी फेवरेट डिश मटन बिरयानी है...

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
44 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मटन को अच्छी तरह से धो कर एक तरफ रख लें और दूसरी तरफ चावल धोकर भिगो दें.
  2. 2
    फिर एक बर्तन में मटन को दही, आधा गरम मसाला , नमक, काली मिर्च और 4 तेज पत्ते के साथ मिला कर रख दें.
  3. 3
    अब इस मटन को 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
  4. 4
    एक पैन में थोड़ा सा घी डालें और उसमें आधा प्याज फ्राई कर लें.
  5. 5
    अब एक कूकर में बाकी बचा हुआ घी डाले और उसमें 2 तेज पत्ते, पिसा हुआ लहसुन, नमक और बचा हुए प्याज डाल कर सुनहेरा होने तक भूनें.
  6. 6
    अब इसमें फ्रिज में रखा हुआ मटन निचोड़ कर डालें और बचा हुआ दही वाला मसाला एक तरफ रख दें.
  7. 7
    20 मिनट पकाने के बाद दही वाला मसाला डाल कर 15 मिनट और पकाएं, अब कूकर का ढक्कन लगा कर 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें.
  8. 8
    दूसरी तरफ चावल में दोगुना पानी डाल कर पका लें.
  9. 9
    अब एक भारी तले वाला बर्तन लें और उसमें सबसे पहले तेज पत्ते की परत लगाएं उसके ऊपर चावल की परत लगाएं फिर मटन के मिश्रण की परत लगाएं और बीच में तले हुए प्याज भी डालते रहें और आखिर में एक और चावल की परत लगाएं और बचे हुए सारे प्याज डाल दें.
  10. 10
    थोड़ा सा आटा गूंथ लें और बिरयानी वाले बर्तन को किसी चीज से ढ़क कर चारों तरफ आटा लगा दें, 4-5 मिनट तेज आंच पर पकाए फिर आंच मध्यम कर दें और 20-25 मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    जब आटा सख्त हो जाए तो बर्तन को गैस से उतार लें और गरमा गरम बिरयानी प्लेट में डाल कर सर्व करें.
#indian food #indian kitchen #indian species #king khan special #badshah khans favorite #celebrity diet #celebrity food #celebrity corner #how to make mutton biryani #srk favourite dish mutton biryani #mutton keema pulao
View Full Version