सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में अपने फाइटिंग मूव्स को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने की शौकीन सोना को सबसे ज्यादा क्या अच्छा लगता है. नहीं तो डालिए एक नजर अकीरा के फेवरेट डिश वेज मंचूरियन पर...
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
74 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप बारीक कटा फूल गोभी
2 कप बारीक कटा पत्तागोभी, एक कप कद्दूकस गाजर, एक बारीक कटी शिमला मिर्च
2-3 बारीक कटी हरी मिर्च, एक प्याज, बारीक कटा
4 से 5 छिली और बारीक कटी लहसुन की कलियां
2 चुटकी काली मिर्च पाउडर
6-7 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लॉर
2 चम्मच सोया सॉस
2 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
स्वादानुसार चिल्ली सॉस, एक छोटी चम्मच विनेगर(सिरका)
4 चुटकी अजीनोमोटो, बारीक कटा हरा धनिया
1 इंच कद्दूकस किया अदरक का टुकड़ा, आधी छोटी चम्मच शक्कर
स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार तेल
🍳 विधि
1
एक बर्तन में थोड़ा पानी डाल कर उबलने के लिये रख दें, फिर उबलते पानी में फूल गोभी , पत्तागोभी, गाजर , और शिमला मिर्च डालकर कुछ देर के लिए उबाल लें, ध्यान रहे सब्जियां नर्म न हों.
2
सब्जियों के ठंडा होने के बाद उनका पानी निकल लें और सब्जियों का पानी मंचूरियन सॉस के लिए निकाल कर अलग रख दें.
3
अब 4 से 5 चम्मच कॉर्नफ्लॉर में हल्की उबाली हुई सब्जियां, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस, अजीनोमोटो, हरा धनिया और नमक डाल कर मिक्स थोड़े पानी से अच्छे से करें, मिक्सचर को पतला नहीं करना है.
4
फिर हाथ में थोड़ा-थोड़ा मिक्सचर लेकर उसके छोटे-छोटे बॉल बनाएं.
5
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, अब गर्म तेल में एक मंचूरियन बॉल डालकर फ्राई करें अगर बॉल फट कर तेल में बिखर रहा हो तो मिक्सचर में 1 से 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लॉर और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
6
अब मिक्सचर के बॉल्स बना कर तैयार कर लें, और एक बार में 5 से 6 मंचूरियन बॉल गर्म तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राइ करके एक प्लेट में निकालें.
7
अब मंचूरियन सॉस बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करके तेल में अदरक, हरी मिर्च डालिये, प्याज, लहसुन डालकर भूनें.
एक कटोरे में 2 चम्मच कॉर्नफ्लॉर को डालकर सब्जियों का पानी मिलाकर घोलें, घोल में गुठलियां न पड़ने दें, और घोल को प्याज , मिर्च के मसाले में डालकर, उबाल आने तक पकाएं.
10
अब घोल में चिल्ली सॉस, शक्कर, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डालकर उबाल आने के बाद धीमी गैस पर 5 मिनट तक पकाएं.
11
फिर मंचूरियन बॉल्स को मंचूरियन सॉस में डालकर मिक्स कर लें और गैस बंद कर दें.
12
वेज मंचूरियन तैयार है इसे स्नैक्स में खाएं.
#indian food#indian kitchen#indian recipe#celebs corner#celebs diet#celebs favourite food#celebs special#sonakshi loves chinese#sona's special thai food#sonakshi sinha crazy for maharashtrian food#sonakshi likes fried rice#sonakshi's love for m