Full Version →

बेबी डॉल सनी लियोनी को पसंद है गोल-गोल गोलगप्पे

सेलिब्र‍िटी कॉर्नर वेज

बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से फेमस सनी लियोनी को खाने में सबसे ज्यादा पानी पूरी यानि गोलगप्पे पसंद हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद इन्हें बहुत लुभाता है.

Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
28 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से फेमस सनी लियोनी को खाने में सबसे ज्यादा
  2. 2
    पानी पूरी यानि गोलगप्पे पसंद हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद इन्हें बहुत
  3. 3
    लुभाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
  4. 4
    सबसे पहले एक कटोरी में सूजी, नमक, मैदा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  5. 5
    अब मैदा और सूजी के मिश्रण में तेल और आवश्यकतानुसार पानी डालकर रोटी के आटे की तरह गूंद लें.  (ऐसे तैयार करें फूले हुए गोलगप्पे...)
  6. 6
    इसके बाद आटे को गीले कपड़े से ढककर कर 30 मिनट के लिए रख दें.
  7. 7
    मिनट बाद आटे से एक लोई बनाएं. फिर लोई से पतली रोटी बेल लें. (आप भी बना सकते हैं गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी)
  8. 8
    अब एक छोटे ढक्कन से रोटी में से गोल-गोल पूरी काट लें. इन पूरियों को निकाल कर प्लेट में रखते जाएं. इसी तरह पूरे आटे में से पूरियां तैयार कर लें. (यहां मिलते हैं 17 तरह के गोलगप्पे...)
  9. 9
    धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें . तेल के गर्म होते ही एक साथ 5 से 6 पूरियां डालकर तलें.
  10. 10
    पूरियों को पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलकर प्लेट में निकालें. जब तक पूरी ठंडी न हो जाएं इन्हें खुला रखें.
  11. 11
    पानी पूरी के लिए पूरियां तैयार हैं. (चॉकलेट पानी पूरी)
  12. 12
    पानी पूरी के लिए भरावन और पानी तैयार करने का तरीका
  13. 13
    कटोरे में आलू, प्याज, धनिया पत्ते, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, उबले चने और लाल मिर्च पाउडर डालकर, सारी सामग्री अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  14. 14
    अब पुदीने के पत्ते, धनिया पत्ती , अदरक, इमली का पेस्ट, गुड़, हरी मिर्च , चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  15. 15
    इस पेस्ट में 4 कप पानी डालकर मिक्स करके छान लें.
  16. 16
    लीजिए तैयार है पानी पूरी का भरावन और पानी. अब पूरी को बीच से फोड़कर उसमें थोड़ा आलू का भरावन डालकर और पानी भरकर खाएं.
#paani puri #indian food #indian dish #indian species #sunny leone's special #how to make paani puri #celebrity corner #celebrity food #celebrity diet #sunny leone's favourite dish golgappe recipe #leone likes pani poori
View Full Version