वरुण धवन को पसंद है पिज्जा, जानिए इसे बनाने का तरीका
अपनी शरारतों और मस्ती से सभी को परेशान करने वाले बॉलीवुड के वरुण धवन बहुत ही फूडी इंसान हैं. आज यानी 24 अप्रैल को उनका जन्मदिन है. उनकी फेवरेट डिश है पिज्जा जिसे आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं.
🍳 विधि
-
1
अपनी शरारतों और मस्ती से सभी को परेशान करने वाले बॉलीवुड के वरुण धवन
-
2
बहुत ही फूडी इंसान हैं. आज यानी 24 अप्रैल को उनका जन्मदिन है. उनकी
-
3
फेवरेट डिश है पिज्जा जिसे आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं. जानिए इसे बनाने का तरीका:
-
4
पिज्जा बनाने की सामग्री:
-
5
एक पिज्जा बेस
-
6
लहसुन की 4 से 5 कलियां बारीक कटी हुई
-
7
दो टमाटर बारीक कटे हुए
-
8
आधा कप कद्दूकस किया चीज
-
9
आधे कप कटे हुए जैतून (ऑलिव)
-
10
एक प्याज रिंग्स में कटा हुआ
-
11
एक शिमला मिर्च, कटी हुई
-
12
एक छोटी चम्मच पिसी काली मिर्च
-
13
आधी छोटी चम्मच सूखी खड़ी धनिया
-
14
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
-
15
स्वादानुसार नमक
-
16
जैतून तेल (ऑलिव ऑयल)
-
17
बनाने का तरीका:
-
18
एक कटोरे में शिमला मिर्च, ऑलिव, प्याज डालकर इसमें एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर 15 मिनट के रख दें.
-
19
मीडियम आंच में एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म कर इसमें लहसुन भूनें.
-
20
जब लहसुन गुलाबी हो जाए तो तेल में बारीक कटे टमाटर डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
-
21
जब टमाटर अच्छे से पक जाएं तब इसमें सूखी खड़ी दरदरी पिसी धनिया, लाल मिर्च पाउडर , पिसी काली मिर्च, और नमक डालकर पकाकर पिज्जा का सॉस तैयार कर लें और आंच बंद कर दें.
-
22
अब एक बेकिंग पैन में थोड़ा ऑलिव ऑयल लगाकर पिज्जा बेस रखें और बेस पर भी थोड़ा तेल लगाएं.
-
23
इसके बाद पिज्जा के लिए तैयार टोमैटो सॉस को पिज्जा बेस पर फैलाएं.
-
24
टोमैटो सॉस पर ऑलिव ऑयल में मिक्स शिमला मिर्च, ऑलिव और प्याज रखें.
-
25
इसके बाद सब्जियों के पर कद्दूकस किया हुआ चीज डालें.
-
26
अब 10 से 15 मिनट के लिए ओवन में 200 डिग्री सेंटीग्रेड पर पिज्जा बेक करने के लिए रख दें.
-
27
जब पिज्जा बेस गोल्डन ब्राउन हो जाए और चीज पिघलकर ब्राउन होने लगे तो ओवन बंद कर पिज्जा निकाल लें.
-
28
तैयार है गर्मागर्म वेज पिज्जा.
#veg pizza
#varun dhawans favourite dish
#recipe in hindi
#celebrity diet
#celebrity recipe
#indian recipe
#indian spice
#varun dhawan
#pizza
#capsicum
#tomato
#olives