आंवले की चटनी
कसैला होने की वजह से कई लोगों को आंवला खाना पसंद नहीं होता है. पर अगर आप इसे चटनी बनाकर इस्तेमाल करें तो ये सभी को पसंद आएगी.
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
- 5 आंवले
- 1 टी स्पून राई
- 4 हरी मिर्च
- 1/2 टी स्पून हींग, नमक स्वादानुसार
- 3 टी स्पून सरसों का तेल
🍳 विधि
-
1
एक कुकर में आंवलों को उबाल लें. इसके बाद आंवला और हरी मिर्च को पीस लें.
-
2
एक कड़ाही में तेल गर्म करें, जब तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग और राई का तड़का लगा लें.
-
3
जब राई भुन जाए तो आंवले-मिर्च का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पका लजिए.
-
4
उसके बाद उसमें स्वादानुसार नमक डाल दीजिए. ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दीजिए.
#Indian recipe
#chatani
#amla ki chatani