धनिया-टमाटर की चटनी
धनिया-टमाटर की चटनी का स्वाद आपके फीके से फीके खाने का स्वाद भी बढ़ा देगी...तो आज ही बनाकर इसका स्वाद लें.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- - एक टमाटर, - 2 हरी मिर्च, - कटा हुआ हरा धनिया एक बड़ा चम्मच, - एक इंच टुकड़ा अदरक, - लहसुन की 4 कलियां, - स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
-
1
टमाटर और हरी मिर्च को धोकर काट लें. लहसुन की कलियां और अदरक को छीलकर काटें.
-
2
एक मिक्सर जार में टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, लहसुन और नमक डालकर ग्राइंडर में चलाकर पेस्ट बना लें.
-
3
यदि अच्छी तरह पेस्ट तैयार नहीं हुआ तो एक चम्मच पानी डालकर सामग्री को ग्रांइडर में फिर से अच्छी तरह पीसें.
-
4
तैयार है धनिया-टमाटर की स्वादिष्ट चटनी, अब इसे खिचड़ी, परांठे या स्नैक्स के साथ सर्व करें.
#tomato
#dhaniya tamatar ki chutney
#coriander
#chutney