Full Version →

5 मिनट में सीखिए पिज्जा सॉस बनाना

चटनी वेज

पिज्जा में दो तरह के सॉस लगाए जाते हैं. घर पर पिज्जा तो बना लेते हैं लेकिन सॉस मार्केट वाला ही इस्तेमाल करते हैं तो अब ऐसा नहीं करेंगे. हम बता रहे हैं पिज्जा सॉस बनाने का मस्त तरीका.

Servings
4
★ 2.8
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    टमाटर को दो टुकड़ों में काट लें. इनके डंठल के पास वाला हिस्सा निकाल दें.
  2. 2
    ऐसा करने से टमाटर आसानी से गल जाएंगे.
  3. 3
    धीमी आंच पर पैन में तेल गर्म करें.
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही इसमें लहसुन और प्याज डालकर 2 मिनट तक भूनें.
  5. 5
    मिनट के बाद इसमें ऑरिगेनो, बेसिल लीफ, चिली फ्लेक्स डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. आप चाहें तो पिज्जा मिक्स हर्ब्स भी डाल सकते हैं.
  6. 6
    इसके बाद इसमें टमाटर डालकर एक मिनट तक पलटते पकाएं.
  7. 7
    अब नमक डालकर मिला लें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    तय समय बाद आप पाएंगे की टमाटर की स्किन ढीली हो गई है. इस समय चम्मच की सहायता से टमाटर के टुकड़ों के छिलके निकाल लें.
  9. 9
    इसके बाद टमाटर को कड़छी से दबाकर मसल लें.
  10. 10
    15 मिनट तक पका लें.
  11. 11
    अब इसमें शक्कर डालकर मिला लें. अगर आप देसी टमाटर इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं.
  12. 12
    इसके बाद टमाटर के पेस्ट में पैपरिका पाउडर डालकर मिला लें. आप चाहें तो लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
  13. 13
    आखिर में टोमैटो केचअप डालकर 2-3 मिनट तक पका लें.
  14. 14
    पैन को आंच से उतारकर हल्का ठंडा करके पीस लें.
  15. 15
    तैयार है पिज्जा सॉस. इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में एक महीने तक रख सकते हैं.
  16. 16
    अब भी घर पर पिज्जा बनाएं यह सॉस लगाकर खाएं-खिलाएं.
#Easy Homemade Pizza Sauce 5 minute Recipe in hindi #5 Minute Pizza Sauce recipe in hindi #how to make pizza sauce at home #how to make tasty pizza sauce #pizza chutney recipe in hindi
View Full Version