Full Version →

हरी मिर्च का ठेचा

चटनी वेज

हरी मिर्च का ठेचा महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली एक प्रकार की चटनी है. ये रोटी या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. जानें इसकी रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
41 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर उसके दो टुकड़े कर लें. साथ ही लहसुन भी छिल लें.
  2. 2
    हल्की आंच में पैन में तेल गर्म कर लें. (आम की लौंजी)
  3. 3
    तेल के गर्म होते ही हरी मिर्च और लहसुन को तीन-चार मिनट के लिए भून लें.
  4. 4
    अब भूनी हुई मिर्च और लहसुन में नमक डालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें. (गार्लिक टोमैटो चटनी)
  5. 5
    फिर उसी पैन में तेल गर्म कर राई का छौंक लगाएं.
  6. 6
    इसमें पिसी हुई हरी मिर्च और लहसुन डालकर थोड़ा-सा भून लें.  (अंगूर की चटनी)
  7. 7
    मिर्च के भुनते ही नींबू का रस और हरा धनिया मिलाएं.
  8. 8
    तैयार है  स्वादिष्ट  हरी मिर्च का ठेचा. रोटी या चावल के साथ मजे से खाएं.  (कच्चे आम की चटनी)
  9. 9
    नोट:
  10. 10
    आप ये ठेचा फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं.
  11. 11
    मिक्सर के बजाय आप सिलबट्टे पर भी भुनी हुई हरी मिर्च और लहसुन पीस सकते हैं. (खजूर-किशमिश की चटनी)
  12. 12
    यदि आपको लहसुन पसंद न हो, तो आप इसे बिना लहसुन के भी बना सकते हैं.
  13. 13
    Photo: Madhura's Recipe
#Hari Mirchi Thecha recipe #pineapple #ananas #anaras #chutney #indian kitchen #indian recipe #ananas ki chutney recipe in hindi pakwangali #sugar #garam masala #red chilli powder #kundru ki chutney #tamatar pyaaj ki chutney #nariyal ki chutney #moongfali
View Full Version