Full Version →

टोमैटो पास्ता का टेस्ट बढ़ा देगा यह सॉस, ऐसे बनाएं

चटनी वेज

घर में पास्ता बनाया है तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए सॉस भी घर पर ही बनाएं. यकीन मानिए घर पर तैयार की गई यह टोमैटो सॉस आपके हाथ से बनाई इस इटैलियन डिश को बेहतरीन टेस्ट देगी. तो अब जब पास्ता बनेगा, याद रखें सॉस भी आप घर पर ही बनाएंगे... पेश है इसकी रेसिपी

Servings
4
★ 4.2
Rating
103 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    इटैलियन सीजनिंग बनाने के लिए उसकी दी गई पूरी सामग्री को मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लें.
  2. 2
    गैस पर एक पैन में पानी गर्म करें.
  3. 3
    अब एक अलग पैन में टमाटर डालकर 15 मिनट तक धीमी आंच पर रखें.
  4. 4
    इसके बाद गैस बंद करें और टमाटर थोड़े ठंडे होने दें. फिर इनका छिलका उतारकर मिक्सर में पीस लें.
  5. 5
    अब गैस पर एक बर्तन में जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) डालकर गर्म करें.
  6. 6
    तेल में प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  7. 7
    फिर लहसुन और टमाटर की प्यूरी पैन में डालें.
  8. 8
    इसके बाद नमक और एक कप पानी डालकर मिक्स करें. इसे धीमी आंच पर तब तक पकने जब तक टमाटर की कच्ची खुशबू आना बंद न हो जाए.
  9. 9
    फिर पैन में इटैलियन सीजनिंग, काली मिर्च पाउडर व तुलसी पत्तियां डालें और चलाएं. इसे 5 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    कॉर्नफ्लॉर में पानी मिलकर उसका गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
  11. 11
    जब टमाटर का मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसमें कॉर्नफ्लॉर घोल डालकर मिक्स कर दें.
  12. 12
    अब गैस बंद करके सॉस ठंडी होने दें.
  13. 13
    तैयार टोमैटो पास्ता सॉस इसे किसी साफ डिब्बे में डालकर रख दें और जब चाहें इसका स्वाद लें.
#pasta tomato sauce #pasta #sauce #tomato sauce #homemade pasta tomato sauce #pasta tomato sauce easy recipe #how to make pasta tomato sauce
View Full Version