प्याज का इस्तेमाल सब्जी से लेकर दाल तक हर एक चीज में किया जाता है या फिर यूं कहें कि प्याज के बिना हर सब्जी अधूरी सी लगती है पर क्या आपने इसकी चटनी बनाने की सोची है? यह स्वाद बहुत लाजवाब लगती है.
Servings
8 - 10
★ 3.3
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
4 प्याज कटी हुई
1 टीस्पून रेड चिली फ्लेक्स
1-2 तेज पत्ता
1 टीस्पून ब्राउन शुगर
2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
2 टेबलस्पून सिरका
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
तेल के गर्म होने पर तेज पत्ता और रेड चिली फ्लेक्स डालकर तड़काएं.
3
इसके बाद प्याज डालकर ब्राउन होने तक भून लें.
4
अब ब्राउन शुगर और सिरका मिलाकर 2 मिनट तक ढककर पका लें.
5
जब चटनी गाढ़ी हो जाए तब गैस बंद कर दें.
6
स्वादिष्ट चटनी को इडली, डोसा आदि के साथ खाएं और खिलाएं.
7
नोट:
8
तैयार चटनी को आप एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर कर रख सकते हैं.
#caramalised onion chutney#caramalised onion chutney in hindi#caramalised onion chutney recipe#homemade caramalised onion chutney#how to make caramalised onion chutney#easy how to make caramalised onion chutney#how to make caramalised onion chut