च्चा आम यानी कैरी से बनी हर एक चीज जैसे चटनी, अचार आदि सभी को पसंद आती है. इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान है और इनका खटटा-मीठा स्वाद सभी के दिल को छू जाता है.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कैरी/कच्चा आम, एक छोटा चम्मच राई, दो सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर नमक, एक चौथाई कप चीनी, दो छोटा चम्मच तेल, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले दोनों आमों को अच्छे से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकडों में काट लें.
2
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही राई डालें.
4
राई के चटकते ही सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
5
लाल मिर्च के भुनते ही आम और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
6
चीनी डालकर चलाएं, फिर पानी डालें और ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं.
7
तय समय के बाद आंच बंद कर दें. तैयार है कच्चे आम की मीठी चटनी.
8
नोट:
9
अगर आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो थोड़ी और चीनी भी डाल सकते हैं.
#kachcha aam#raw mango#kairi#how to make kachche aam ki meethi chutney recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#sweet and sour chutney#aam pana#aam ka achaar#kachche aam pudine ki chutney#aam pana syrup#punjabi style aam ka achaar