मूली की चटनी
मूली का अचार और सलाद दोनों ही बहुत पसंद किया जाता है और इसी का एक अलग स्वाद ट्राई करने के लिए बनाएं इसकी मजेदार चटनी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 मूली, मीडियम आकार की
- 1 कप ताजा दही
- 1 छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
मूली को धोकर छील लें और इसे कद्दूकस कर लें.
-
2
अब दही को एक बाउल में डालकर फेंट लें और उसमें कद्दूकस की हुई मूली और नमक डालकर मिलाएं.
-
3
तैयार पेस्ट में भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिला लें.
-
4
मूली की चटनी तैयार है. इसे पराठे, पूरी या चावल के साथ सर्व करें.
#mooli chutney recipe
#mooli chutney recipe in Hindi
#how to make mooli chutney recipe at home
#Kashmiri recipes
#Kashmiri food