चाट, समोसे, कचौड़ी, पकौड़ों के साथ सौंठ की चटनी हो तो ये जायके और भी स्वादिष्ट हो जाते हैं. इसलिए पकवानों को दें एक परफेक्ट टेस्ट चटनी की इस रेसिपी के साथ..
Servings
4
★ 4
Rating
169 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
आधा कप इमली का पेस्ट, एक कप पानी, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंठ पाउडर, एक चुटकी हींग
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
8 बड़े चम्मच गुड़
स्वादानुसार काला नमक, एक चम्मच तेल
🍳 विधि
1
पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें.
2
अब आंच धीमी करके तेल में जीरा डालें.
3
जीरा तड़कने लगे तो इसमें सौंठ, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर मिलाएं.
4
इसके बाद पैन में इमली का पेस्ट डालकर चलाएं और 2 मिनट तक इसे पकाएं.
5
अब इमला के पेस्ट में गुड़ और नमक डालकर मिक्स करें. फिर इसे मिनट पकने दें.
6
जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें.
7
तैयार है सौंठ की खट्टी-मीठी चटनी. ये ठंडी हो जाए तो इसे किसी साफ जार में डालकर फ्रिज में रखें और जब चाहें चाट, कचौड़ी, समोसे या किसी भी स्नैक्स के साथ सर्व करें.
#Chutney recipes#Saunth ki chutney#Tamarind Chutney#recipes in hindi#snacks#ho to make saunth chutey