क्या आप जानते हैं कि कबीट जिसे कैथा भी बोला जाता है, इसकी चटनी भी स्वाद में लाजवाब लगती है. जानें इसे बनाने का आसान तरीका...
Servings
8 - 10
★ 2.8
Rating
12 ratings
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
2 कबीट (गूदा निकाला हुआ)
3 हरी मिर्च
3 सूखी लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच मेथी के दाने, आधा बड़ा चम्मच उड़द दाल, आधा बड़ा चम्मच चना दाल, आधा बड़ा चम्मच सरसों दाना, चुटकीभर हींग, चुटकीभर हल्दी, नमक स्वादानुसार, तेल छोंकने के लिए
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
2
तेल के गर्म होते ही इसमें सरसों दाना डालें. (आम की लौंजी)
3
जैसे ही सरसों दाना चटकने लगे इसमें मेथी दाना, हींग, उड़द दाल, चना दाल, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, हल्दी मिलाएं और कड़छी से चलाते हुए अच्छे से फ्राई कर लें. (खजूर-किशमिश की चटनी)
4
आंच बंद कर दें और इसे ठंड होने के लिए रख दें. (नींबू की चटनी)
5
मसाले के ठंडा होते ही ब्लेंडर से पीसकर इसका पाउडर बना लें.
6
अब इसमें कबीट का गूदा और नमक मिलाएं और दोबारा ब्लेंडर चलाते हुए दरदरा पीस लें. (प्याज और पुदीने की चटनी)
7
कबीट या कैथे की चटनी तैयार है. इसे एक बॅाउल में निकाल लें. (करी पत्ते की चटनी)
8
रोटी या पराठे के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
#kabeet#kodbel#kaitha#bael#kawath kavath#wood apple#chutney#enhances taste#indian kitchen#kabeet or kaithe's tangy sweet and sour chutney from central India#indian food#indian recipe#turai ki chutney#kundru ki chutney#nariyal ki chutney#seb