ऐसे बनाइए मूंगफली टमाटर की चटनी
अब तक आपने कई तरह की चटनी बनाई, खाई और खिलाई होगी. ऐसे में मूंगफली टमाटर की चटनी बनाना भी बनता है. इसका स्वाद यकीनन सबको बहुत पसंद आएगा.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कटोरी कच्ची मूंगफली
- 1 टमाटर
- 1 सूखी लाल मिर्च
- 1-2 हरी मिर्च
- 4-5 लहसुन की कलियां, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में मूंगफली को सूखा ही भून लें.
-
2
इसके बाद मूंगफली को ठंडाकर इनके छिलके उतार लें.
-
3
अब मिक्सर जार में भुनी मूंगफली, टमाटर, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और लहसुन डाल दें.
-
4
जरूरत के अनुसार पानी डालकर महीन पेस्ट बनाएँ.
-
5
तैयार है मूंगफली टमाटर की चटनी. नमक मिलाकर किसी भी स्नैक्स के साथ सर्व करें.
#moongfali tamatar ki chutney peanut tomato chutney recipe in hindi
#peanuts
#tamatar
#indian kitchen
#indian recipe
#moongfali