Full Version →

प्याज-इमली की चटनी

चटनी वेज

प्याज की चटनी में डालें इमली का खट्टापन और बनाएं चटपटी प्याज-इमली की चटनी. यह चटनी स्नैक्स के जायके को दोगुना बढ़ा देगी.

Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
256 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें. इसमें लाल मिर्च और कटा हुआ प्याज डालकर फ्राई करें.
  2. 2
    जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इन्हें प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें.
  3. 3
    अब मिक्सर में फ्राइड प्याज, लाल मिर्च, इमली का पेस्ट, नमक और थोड़ा पानी डालें. इसे बारीक पीसकर चटनी बनाएं.
  4. 4
    इसके बाद चटनी में तड़का लगाने के लिए गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
  5. 5
    फिर तेल में राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं.
  6. 6
    जब राई तड़कने लगे तो इसमें चटनी डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
  7. 7
    लीजिए तैयार है प्याज-इमली की चटनी. इसे डोसा, उत्तपम या किसी भी स्नैक्स के साथ सर्व करें.
#pyaz imli ki chutney #chutney recipes #onion tamarind chutney recipe #how to make onion tamarind chutney #onion tamarind chutney recipe in hindi
View Full Version