चटनी का टेस्ट बढ़ा देंगे ये टिप्स
अक्सर घर पर बनी चटनी का स्वाद वैसा नहीं आता जैसा हम चाहते हैं, तो ऐसे में ये टिप्स आपके काम आएंगे...
🍳 विधि
-
1
किसी भी चटनी में अदरक या सोंठ और कलौंजी डालने से उसका स्वाद काफी बढ़ जाता है.
-
2
चटनी में कच्चा सिरका की बजाय इसे अच्छी तरह पकाकर डालेंगे तो इसमें सिरका की महक नहीं आएगी.
-
3
कभी-कभी सादी प्याज के बजाय हरे प्याज की चटनी बनाएं. स्वाद दोगुना मिलेगा.
-
4
चटनी में खट्टापन लाने के लिए कच्चे आम का इस्तेमाल करें.
-
5
टमाटर की चटनी में 1-2 कलियां लहसुन की मिलाकर पीसेंगे तो लाजवाब स्वाद मिलेगा.
-
6
धनिये और पुदीने की चटनी को पीसने के बाद उसमें 2-3 चम्मच दही मिलाकर रखेंगे तो वह अधिक स्वादिष्ट लगेगी.
-
7
चटनी पीसते वक्त मिक्सर को एक बार में न चलाएं बल्कि रुक-रुक कर 3-4 बार में चटनी पीसें.
#chutney
#tamatar chutney
#pyaaj chutney
#pudina chatney
#kitchen tips
#indian kitchen
#indian recipes
#indian cooking tips for chutney
#these tips make chutney more tasty in hindi