तोरी की चटनी
तोरी की सब्जी भले ही सादे स्वाद में पसंद की जाती हो लेकिन इसकी चटनी उतनी चटपटी बनती है. इस सेहतमंद चटनी का स्वाद सभी को भाएगा.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- एक तोरी, आधा चम्मच राई, एक चम्मच उड़द दाल, एक चम्मच चना दाल
- 3 से 4 हरी मिर्च बारीक कटी, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच चीनी
- 3 से 4 करी पत्ता, बारीक कटा हरी धनिया एक बड़ी चम्मच, एक चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक, एक चम्मच तेल
🍳 विधि
-
1
उड़द दाल व चना दाल धोकर साफ कर लें और एक छलनी में रख दें, ताकि उसका पानी पूरी तरह सूख जाए.
-
2
तोरी को धोएं और छीलकर काट लें.
-
3
अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें राई डालकर फ्राई करें.
-
4
राई तड़कने लगे, फिर उसमें चना और उड़द दाल डाल कर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक एक बड़ी चम्मच से चलाते हुए भूनें.
-
5
इसके बाद कड़ाही में हरी मिर्च, करी पत्ता, हींग और तोरी डालकर 7 से 8 मिनट तक पकाएं.
-
6
जब तोरी गल कर पक जाए तो गैस बंद कर दें.
-
7
तोरी का मिश्रण के ठंडा होने के बाद उसमें नमक, हींग, नींबू का रस, चीनी और हरी धनिया मिला कर, मिक्सी में अच्छी तरह पीस कर पेस्ट बना लें.
-
8
चटनी तैयार है. इसे कांच के बर्तन में स्टोर करें और परांठे या रोटी के साथ परोसें.
#tori ki chutney
#chutney
#tori
#healthy dish