दही-मूंगफली की चटनी
दही और मूंगफली से मजेदार चटनी बनाई जा सकती है. इस रेसिपी को पढ़ें और बनाएं.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम दही
- 50 ग्राम मूंगफली दाने पीसे हुए
- 1/4 चम्मच काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, अगर जरूरी हो तो शक्कर
🍳 विधि
-
1
पहले दही को मिक्सी में फेंट लें. अगर आप चटनी को पतली रखना चाहे तो पानी का उपयोग करें.
-
2
अब उसमें पिसी मूंगफली, काली मिर्च व नमक डाल कर फेंट लें.
-
3
तैयार चटनी में मीठापन पसंद है तो थोड़ी-सी शक्कर डालें.
-
4
तैयार चटनी में ऊपर से हरा धनिया या मीठा नीम डाल सकते हैं.
#Peanut
#Dahi
#Yogurt
#chutney