इस तरह भूनें बैंगन, बढ़ जाएगा भर्ता का स्वाद
बैंगन का भर्ता लगभग सभी राज्यों में बनाया जाता है. पंजाब में इसे मटर के साथ तो बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश में आलू डालकर बनाया जाता है. जानिए इसे कैसे भूना जाए जिससे इसका स्वाद बढ़ जाएगा..
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले बैंगन का चुनाव करें. भर्ता के लिए हमेशा वजन में हल्का बैंगन खरीदें. हल्के बैंगन में दाने कम और गूदा ज्यादा होता है.
-
2
बैंगन का छिलका आसानी से उतरने के लिए इस पर सरसों का तेल लगा लें. (कटे हुए बैंगन अब नहीं पड़ेंगे काले
-
3
)
-
4
बैंगन के बीच में चाकू से छेद करके उसमें लहसुन की कलियां फंसा दें.
-
5
आप चाहें तो हरी मिर्च भी फंसा सकते हैं. (ऐसे बनेगा टेस्टी बैंगन भरता...
-
6
)
-
7
असली स्वाद लाने के लिए बैंगन को कोयले की आग पर भूनें. अगर कोयला नहीं तो कोशिश करें कि गैस पर सेपरेटर या जाली रख इसे धीमी आंच पर भूनें.
-
8
(ओवन में बनाएं टेस्टी भरवां प्याज
-
9
)
-
10
इसे बीच-बीच में पलटते भी रहें ताकि यह चारों तरफ से पक जाए.
-
11
भर्ता दो तरीके से बना सकते हैं. आप चाहें तो भूने हुए बैंगन को मैश कर लें. या फिर मैश किए हुए बैंगन को कड़ाही में थोड़ा-सा तेल और मसाले के साथ भून लें.
-
12
(कपिल के डॉक्टर मशहूर गुलाटी के फेवरेट हैं भरवां बैंगन
-
13
)
-
14
भर्ता का देसी स्वाद चाहते हैं इसमें सरसों का तेल ही इस्तेमाल करें.
-
15
अगर भर्ते में हरी मटर डालना चाहते हैं तो मटर को भी छिलके सहित आग में कुछ देर के लिए भून लें. ऐसा करने से मटर में
-
16
कच्चे पन का स्वाद नहीं रहेगा.
-
17
इसी तरह लहसुन भी भूनकर ही डालें.
#baingan bhunne ke tips make tasty baingan bhurta bharta tips in hindi pakwangali
#indian cooking tips
#india kitchen recipes
#baingan ka bhurta recipe in hindi
#baingan bhanja recipe in hindi
#baingan launge
#baingan tawa fry recipe in hindi pakwangali
#k