इन टिप्स को फॉलो कर बनाइए स्वादिष्ट बंगाली खिचड़ी
बंगाल में खिचड़ी को खिचूरी कहा जाता है. इसे न केवल त्योहारों पर बल्कि कभी भी घर पर बना लिया जाता है और यह इतनी ही स्वादिष्ट होती है कि इसे बार-बार खाने को जी चाहता है. तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी खिचड़ी में ला सकते हैं बांग्ला खिचूरी का स्वाद.
🍳 विधि
-
1
चावल में सिर्फ गोविंद भोग का ही इस्तेमाल करें. ये ऐसे चावल होते हैं जिनसे खुशबू आती है.
-
2
खिचड़ी बनाने से पहले मूंगदाल को हल्का सा भून लें.
-
3
सब्जियों में आलू, फूलगोभी, काशीफल (कद्दू), टमाटर और मटर जरूर डालें.
-
4
सब्जियों के टुकड़े बड़े ही रखें.
-
5
कूकर में बिना ढक्कन बंद किए कड़छी से चलाते हुए खिचड़ी बनाएं. इससे स्वाद बेहतर आएगा.
-
6
अगर घर पर हांडी है तो यह बेस्ट ऑप्शन है.
-
7
मसालों में केवल सूखी लाल मिर्च, पंचफोरन और कद्दूकस किए गए अदरक का ही इस्तेमाल करें.
-
8
सभी सब्जियां डालने के बाद टमाटर अंत में डालें. इसे भूनने की कोई जरूरत नहीं है.
-
9
खिचड़ी घी में ही बनाएं और बनने के बाद भी एक बड़ा चम्मच घी दोबारा डालकर जरूर मिक्स कर लें.
-
10
फोटो: www.chilliandmint.com
-
11
वीडियो में देखें घर पर ही पंचफोरन मसाला बनाने का तरीका:
#bengal
#bengali khichuri
#india kitchen
#indian recipe
#cooking tips
#bengali kichuri tips to make it tasty pakwangali
#panchforan masala
#grated ginger
#vegetables
#potatoes
#cauliflower
#pumpkin
#peas
#tomato
#moongdal