Full Version →

ऐसे चुनें परफेक्ट पाइनएप्पल

कुकिंग टिप्‍स

पाइनएप्पल एक ऐसा फल है जो सबको बहुत पसंद आता ही है. तो जब इसका मौसम आ ही रहा है तो जान लें परफेक्ट पाइनएप्पल पहचानने के कुछ आसान टिप्स... 

Servings
4
★ 5
Rating
4 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    मार्केट से पीले रंग का पाइनएप्पल ही घर लाएं.
  2. 2
    पाइनएप्पल खरीदते वक्त इसे सूंघ कर जरूर देख लें. इसके मीठी होने का एहसास आपको इसकी खुशबू से हो जाएगा.
  3. 3
    पाइनएप्पल को उंगली से हल्का सा दबाकर भी चेक कर लें. इससे पाइनएप्पल के सॅाफ्ट और पके होने का पता चलता है .
  4. 4
    भारी पाइनएप्पल बताएगा की इसमें रस है या नहीं. यह जितना भारी होगा उतना ही मीठा और रसीला होगा.
  5. 5
    यूं तो पाइनएप्पल की पत्तियों का कोई काम नहीं, इन्हें फेंक ही दिया जाता है. पर आप इसकी पत्तियों से भी इसके सही होने का पता लगा सकते हैं. अगर पाइएप्पल पका हुआ होगा तो इसकी पत्तियां आसानी से टूट जाएंगी.
  6. 6
    गोल किनारे वाले पाइनएप्पल भी इसके मीठे और पके हुए होने की एक पहचान है.
#pineapple #fruits #sweet fruit #indian kitchen #indian recipe #seasonal fruit #market #bring home a perfect juicy pineapple #tasty #many dishes can be made from pineapple #chutney #cake #achaar #rich in vitamins and minerals #juicy fruit #orange and yell
View Full Version