ऐसे दूर करें करेले का कड़वापन
करेले का स्वाद कड़वा होता है और इसी की वजह से यह सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आती लेकिन यहां बताए जा रहे आसान टिप्स की मदद से इसके स्वाद को बेहतर और टेस्टी बनाया जाता सकता है...
🍳 विधि
-
1
करेले की कड़वाहट कम करने के लिए करेले छीलकर उन पर आटा और नमक लगा कर एक घंटे के लिए अलग रख दें और फिर धो कर इसकी सब्जी बनाएं.
-
2
करेले में चीरा लगाकर चावल के पानी में आधा घंटे भिगोकर रखें और फिर इसकी सब्जी बनाएं. करेले की कड़वाहट का पता भी नहीं चलेगा.
-
3
करेले को बनाने से पहले इसे काटकर नमक के पानी में भिगो दें. करेले की कड़वाहट निकल जाएगी.
-
4
भरवां करेला बनाते समय मसाले में थोड़ा सी भूनी मूंगफली का चूरा मिलाने से सब्जी स्वदिष्ट बनेगी.
#easy tips for make food better
#useful cooking tips
#Simple Indian Recipes
#Best Cooking Tips and Tricks
#Simple Cooking Tips
#cooking tips in Hindi