Full Version →

इस तरह दोगुना करें आलू के पराठे का स्वाद..

कुकिंग टिप्‍स

आलू का पराठा तो सभी का फेवरिट होता है. इन्हें बनाना तो आसान है, पर बेहतर स्वाद और परफेक्ट पराठे बनाने के लिए यहां जानें कुछ टिप्स...

Servings
4
★ 4.1
Rating
1263 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    आलू के पराठे बनाते समय आलू के मिक्सचर में थोड़ी कसूरी मेथी जरूर डालें. इससे पराठों का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा.
  2. 2
    इसी के साथ उबले आलू कद्दूकस करके मिश्रण तैयार करें इससे भरावन बेहतर बनेगा.
  3. 3
    आलू पराठे के मिश्रण में धनिया पाउडर व अमचूर मिलाने ये और भी स्वादिष्ट बनेंगे.
  4. 4
    आलू का पराठा बेलते समय दो रोटिया बेलें, फिर एक रोटी के बीच में भरावन रखकर इसके ऊपर से दूसरी रोटी रखें और इसे हल्के हाथों से दबाकर सूखा आटा लगाएं. इसके बाद पराठा बेलें इससे पराठे परफेक्ट बनेंगे.
#aloo ka paratha #paratha recipe #how to make aloo ka paratha #cooking tips in hindi #india food #kitchen tips
View Full Version