Full Version →

बड़े काम के हैं ये छिलके, बढ़ा देंगे खाने का स्वाद

कुकिंग टिप्‍स

अगर आप सोचते हैं कि सब्जियों और फलों के छिलके किसी काम के नहीं हैं तो आप भ्रम में हैं. हम बता रहें कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप इन छिलकों से बेहतर चीजें बना सकते हैं.

Servings
4
★ 4.3
Rating
59 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    छोटी इलायची के छिलकों को फेंकें नहीं. इन्हें पीसकर चीनी में मिला दें. जब भी चाय के पानी में चीनी डालेंगे इलायची की महक आएगी.
  2. 2
    सब्जियों के डंठलों को अच्छी तरह धोकर किसी भी सब्जी के साथ उबाल लें, फिर छानकर काली मिर्च , नमक और नींबू का रस डालें. बढ़िया सूप तैयार हो जाएगा. चाहें तो वेजिटेबल स्टॉक की तरह इस्तेमाल में ला सकते हैं.
  3. 3
    अनार के छिलकों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और मिक्सी में पीसकर पाउडर बनाएं. पेट दर्द हो तो गुनगुने दूध के साथ 1 चम्मच लेने से बहुत फायदा मिलता है.
  4. 4
    संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं. बेक करने वाली चीज पुडिंग में डालकर इसे ऑरेंज फ्लेवर वाला बना सकते हैं.
  5. 5
    खीरे को भी इसके छिलके के साथ खाना सेहतमंद माना गया है.
#fruits peel #try these tasty fruits peel #fruit peel benefits #vegetables peel #indian kitchen #indian recipes #Eat the Peel of these fruits and vegetables #elaichi powder
View Full Version