Full Version →

बालों का गिरना होगा बंद, खाएं ये चीजें

कुकिंग टिप्‍स

सर्दी आते ही लगातार बालों के टूटना किसी को भी निराश कर सकता है. हम आपको बता दें कि ऐसा आपके खान-पान के सही न होने की वजह से भी होता है. अच्छे, घने और मजबूत बालों के लिए बहुत जरूरी होता है एक संतुलित आहार लेना जिससे आपके बाल होंगे मजबूत और इन्हें मिलेगी चमक.

Servings
4
★ 3.3
Rating
30 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    सर्दी आते ही बालों के टूटने और कमजोर होने की समस्या भी बढ़ जाती है. बालों का लगातार गिरना किसी को भी निराश कर चिंता में डाल सकता है. हम आपको बता दें कि ऐसा आपके खान-पान के सही न होने की वजह से भी होता है. अच्छे, घने और मजबूत बालों के लिए जरूरी है सही समय पर पौष्टिक आहार लेना. जानिए कैसा हो आपका आहार कि आपको मिले बालों के गिरने की परेशानी से मुक्ति.
  2. 2
    पालक:
  3. 3
    पालक में मौजूद आयरन और फोलेट बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे बालों का गिरना बंद हो इनका विकास होता है. आप पालक को सब्जी या सूप किसी भी तौर पर ले सकते हैं.
  4. 4
    अंडा:
  5. 5
    अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. रोजाना अंडे खाने से से बालों का विकास अच्छे से होता है. अंडा एक ऐसी चीज है जिसे न केवल खाने से बल्कि बालों में लगाने से बाल स्ट्रॉन्ग बनते हैं.
  6. 6
    शिमला मिर्च:
  7. 7
    बालों के ग्रोथ के लिए विटामिन C की आवश्यकता होती है. लाल, पीली और हरी हर तरह की शिमला मिर्च को खाने में जरूर शामिल करना चाहिए. आप इसे सलाद और सब्जी दोनों तौर पर खा सकते हैं.
  8. 8
    मसूर दाल:
  9. 9
    अगर आप शाकाहारी हैं और अंडा नहीं खा सकते हैं तो मसूर दाल, टोफू , सोयाबीन, राजमा आदि अपने खान-पान में शामिल कर प्रोटीन डाइट ले सकते हैं.
  10. 10
    शकरकंद:
  11. 11
    विटामिन और बीटा कैरोटिन भी बालों के विकास के लिए अहम है. शकरकंद खाने पर इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन विटामिन A में बदल जाता है जो बालों में चमक और मजबूती लाता है.
#shiny and strong hair #spinach #eggs #indian kitchen #indian recipe #capsicum #bell peppers #masoor dal #sweet potatoes #eat these foods to prevet hairfall for healthy and shiny hair spinach eggs in hindi #vitamins #proteins #beta carotene
View Full Version