जानिए शादी-पार्टी में क्या खाएं और किन चीजों को करें अवॉइड
शादी में जाकर खाने से डरते हैं या फिर बहुत ज्यादा खा लेते हैं तो आइए हम बताते हैं कि शादी-पार्टी में आप कैसा रखें अपना खान-पान, कैसे रखें खुद को मोटापे से दूर और करें भरपूर एंजॉय.
🍳 विधि
-
1
शादी का सीजन आते ही तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो जाती हैं. धूम धड़ाका, नाच-गाने, खाना-पीना सब एक साथ होने लगता है. मसालेदार लजीज खाना, समोसे , पकौड़े सब बनाए जाते है. चाय तो न जाने कितनी बार पी ली जाती है.
-
2
ऐसे में होता ये है कि इंसान खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता है और ज्यादा खा लेता है. खाने में स्वाद तो बहुत आता है पर इसकी कीमत बाद में चुकानी पड़ती है. दावत निपटाने के साथ-साथ आप बीमारियों को भी दावत दे देते हैं. आइए हम बताते हैं कि शादियों में आप कैसा रखें अपना खान-पान, कैसे रखें खुद को मोटापे से दूर और करें भरपूर एंजॉय.
-
3
रोजाना एक ही डिश न खाएं. खाने में आप जितनी वैरायटी लेंगे, आपके लिए यह उतना ही फायदेमंद रहेगा.
-
4
स्प्राउट्स , फ्रूट्स, सलाद, सूप जैसी चीजें ज्यादा लें. पेय चीजें लें जैसे जलजीरा, जूस आदि.
-
5
ज्यादा तली-भुनी चीजें खाना केवल वजन बढ़ाने का काम ही करेगा.
-
6
मीठी चीजों से जितना हो सके दूरी बनाए रखें.
-
7
अगर आप थोड़ा ज्यादा खा भी लेते हैं तो टेंशन तो बिल्कुल न लें. अगले दिन फ्रूट्स, उबली सब्जियां और खूब पानी पीकर चीजों को बराबर कर लें.
#marriages
#ceremonies
#food
#oily fried foods
#sweets
#samosa
#pakode
#tea and coffee
#indian kitchen
#indian recipe
#foods to eat and avoid in marriages to maintain your figure in hindi