मिनटों में ऐसे उतारें हैंगओवर
अक्सर पार्टी या किसी खास मौकों पर ज्यादा शराब पीने से हैंगओवर होना आम बात है. चक्कर आना, मतली और सर भारी होने से आप कुछ कर नहीं पाते हैं. तो हम बता रहे हैं देसी तरीके जिनसे आप हैंगओवर मिनटों में उतार सकते हैं...
🍳 विधि
-
1
फ्रूट जूस है सबसे बेस्ट
-
2
नींबू, संतरा और अंगूर के जूस हैंगओवर को उतारने में सबसे कारगर होते हैं. इसमें मौजूद विटामिन, न्यूट्रियंट और एंटीऑक्सीडेंट से एक घंटे में हैंगओवर उतर जाता है. साथ ही जूस पीने से शरीर में ऊर्जा तो आती ही है, सिर दर्द भी उतर जाता है.
-
3
नशा कम देगा दही
-
4
दही शराब के नशे से बाहर लाने में काफी सहायक होता है. लेकिन इस वक्त मीठी दही न खाएं क्योंकि इससे हैंगओवर नहीं उतरेगा. गरम दूध भी हैंगओवर उतारने में आपकी मदद कर सकता है.
-
5
नारियल पानी
-
6
इसमें शुगर व कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है. साथ ही यह फैट फ्री है और इसमें मिनरल और इलेक्ट्रोलेट्स होता है, जो बॉडी को रिहाइड्रेट कर देता है. दरअसल, अल्कोहल लेने से बॉडी में ड्राईनेस बढ़ जाती है, ऐसे में नारियल पानी काफी फायदेमंद होता है.
-
7
उपयोगी है अदरक
-
8
अगर हैंगओवर से छुटकारा चाहिए तो चुटकीभर अदरक खा लें. इसके आलावा आप चाहें तो लहसुन को भी अपने भोजन में शामिल कर के हैंगओवर से बच सकते हैं. अदरक की चाय भी हैंगओवर से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है.
-
9
गर्म पानी से नहाएं
-
10
हैंगओवर से बाहर आने के लिए सुबह गर्म पानी से नहाएं. इससे नहाने पर पसीना आएगा जिससे शरीर में जमा अल्कोहल उतर जाता है. अगर आप नहा पाने की हालत में न हो तो भाप भी ले सकते हैं. इसके अलावा गर्म पानी में तौलिए को भिगोकर बॉडी को पोछ सकते हैं.
-
11
खूब पानी पीयें
-
12
ज्यादा शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है साथ ही कम खाने की वजह से मतली और चक्कर आते हैं. ऐसे में खूब पानी पीयें. साथ पूरे दिन के दौरान पेय पदार्थों के घूंट-घूंट लेते रहें.
-
13
हैवी की जगह लाइट खाना खाएं
-
14
हैंगओवर से लड़ने के लिए अंडे खाना बहुत ही अच्छा उपाय है. इनमें एमिनो एसिड होता है जिसे सिस्टीन (cysteine) कहते हैं, जिससे आपको राहत मिलेगी. इसके अलावा आप सीरियल भी खाने में ले सकते हैं.
-
15
केला
-
16
यह खुमारी का इलाज नहीं बल्कि उसका निरोधक है. खुमारी से बचने के लिए शराब का सेवन करने से पहले कुछ केले खा लें. केले में मौजूद पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट्स आपके शरीर को रीहाइड्रेट करते हैं.
#Apart from drinking lemonade and water
#you can have healthy foods to get rid of hangover easily
#Here are the drinks and foods take when you get a hangover
#must try these formula to get rid of hangover
#hangover
#liquor
#wine
#bear
#whskey
#must drink