ऐसे बढ़ाएं घर पर बने पिज्जा का स्वाद...
अक्सर आप घर पर पिज़्ज़ा बनाने की कोशिश करते हैं पर इसका न स्वाद बाहर जैसा मिलता है और न ही वो करारापन रहता है. तो अब पिज़्ज़ा बनाने से पहले यह करेंगे तो नहीं होंगे निराश...
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले यह जान लें कि पिज़्ज़ा बेस को बेक होने में अलग-अलग ओवन में अलग-अलग समय लगता है.
-
2
अगर आप चाहें तो बिना सॉस के चीज़ पिज़्ज़ा बना सकते हैं और उसे पतली पट्टियों में काट कर चीज़ स्टिकस बना सकते हैं.
-
3
ज्यादा कुरकुरेपन के लिए पिज़्ज़ा बेस को भून लें. सिर्फ 2 मिनट के लिए आग पर भूनें इस प्रक्रिया से आपको एक हल्का सुनहरा बेस मिलेगा.
-
4
अगर आपका बेस और टॉप ज्यादा जल गए हैं तो इसका मतलब तापमान बहुत ज्यादा है. एक मोटा पिज़्ज़ा कम तापमान पर पकता है ताकि वह बाहरी परत को बिना जलाये अंदर के सामान को पका दें. आप टॉप को भूरा करने के लिए तापमान को बढ़ा भी सकते हैं. या हल्के से पिज़्ज़ा को भून सकते हैं बस ध्यान रखें की वह जले न.
-
5
बेस को पहले से बेक कर लें. अगर अच्छा पका हुआ पिज्जा ही पसंद करते हैं.
-
6
अगर आप चीज़ को टमाटर के सॉस से ज्यादा फैला देते हैं और टमाटर के सॉस के परत में जगह छोड़ देते हैं तो चीज़ की परत आसानी से बहेगी नहीं.
-
7
पिज़्ज़ा को ओवन में रखने से पहले पैन पर थोड़ा ऑलिव ऑयल छिड़क लें, इससे पिज़्ज़ा चिपकेगा भी नहीं और कुरकुरापन भी आएगा.
-
8
टमाटर सॉस के बजाय आप स्पगेटी सॉस का इस्तेमाल करेंगे तो स्वाद और भी ज्यादा मिलेगा.
-
9
अगर आप माइक्रोवेव की बजाय गैस पर पिज़्ज़ा बना रहे हैं तो सब्जियों को पहले से पैन में फ्राई कर लें.
-
10
जब भी पैन में पिज़्ज़ा बनाएं तो सारी सामग्री पिज़्ज़ा बेस पर डालने के बाद इसे ढककर पकाएं.
#how make tasty pizza at home
#pizza base
#macroni pizaa
#ve pizza
#mexican pizza
#indian recipes
#indian kitchen
#pizza making recipe
#pizza making in hindi
#pizza dough making
#crisy and crunchi pizaa
#how make crispy and tasty pizza tips in hindi