ऐसे कम करें हलवे की मिठास
कई बार हलवा बनाते वक्त इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा हो जाती है. ऐसे में यह बहुत ज्यादा मीठा हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो बस ये टिप्स अपना लें. हलवा फिर से स्वाद वाला हो जाएगा.
🍳 विधि
-
1
किसी भी हलवे की मिठास कम करने के लिए उसमें ऊपर से दूध डालकर अच्छी तरह उबाल लें. इससे काफी हद तक इसकी मिठास कम हो जाएगी.
-
2
हलवे की मिठास कम करने के लिए इसमें मखाने डाल सकते हैं. चाहें तो खड़े मखाने या फिर उसका पाउडर डाल सकते हैं.
-
3
खसखस के दाने भी काफी हद तक हलवे की मिठास को कम कर सकते हैं. ज्यादा मीठे हलवे में पहले दूध और उसके बाद खसखस के दाने डालें.
-
4
खरबूजे के बीजों को पीसकर डालने से हलवे की मिठास कम हो सकती है. बशर्ते इस बात का ध्यान रखें कि इसकी मात्रा ज्यादा न हो.
-
5
हलवे की मिठास कम करने के लिए आप इसमें भुना हुआ बेसन या फिर आटा डाल सकते हैं.
#how to absorb extra over sweetness sugar of suji soan moongdal gajar halwa tips
#how to make suji halwa recipe hindi
#moongdal halwa
#besan halwa
#gajar ka halwa recipe in hindi
#how to make tasty halwa tips in hindi
#soan halwa recipe in hindi
#atta halw