Full Version →

ये है जिमीकंद को उबालने का तरीका

कुकिंग टिप्‍स

जिमीकंद को अलग-अलग क्षेत्रों अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे सूरन, ओल, हाथी पांव, आदि. जिमीकंद से कई तरह की डिशेस बनाई जाती हैं जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगती हैं.

Servings
4
★ 3.9
Rating
38 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    जिमीकंद के साथ ये बात भी है कि इसे अगर सही तरीके से उबाला नहीं गया तो
  2. 2
    इससे गले में खराश होने लगती है. आइए हम बताते हैं जिमीकंद उबालने का सही
  3. 3
    तरीका.
  4. 4
    सबसे पहले जिमीकंद को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  5. 5
    अब इसे तकरीबन 10 मिनट तक इमली के पानी में डुबोकर रख दें.
  6. 6
    तय समय के बाद इसे पानी से अच्छी तरह से धोकर उबालें. जितना ज्यादा उबालेंगे उतना ही अच्छा रहेगा.
  7. 7
    दूसरा तरीका है पानी में नींबू का रस और आधा छोटा चम्मच नमक डालकर जिमीकंद को 10 से 12 मिनट तक उबाल लें.
  8. 8
    आप इसे नींबू के पानी में आधे घंटे तक भिगोकर भी रख सकते हैं.
  9. 9
    इसे काटते समय हाथों पर भी तेल लगा लें क्योंकि ऐसा न करने से हाथों में खुजली हो सकती है.
#jimikand #oal #suran #elephant yam #how to boil jimikand perfectly tips in hindi #consumed on the day of dhanteras #tamarind water #wash jimikand properly #jimikand ki sabji
View Full Version