दूध असली है या नकली, ऐसे पहचान करें
त्योहारों के सीजन में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है. मावे में मिलावट से बचने के लिए आप दूध लाकर घर में इससे मिठाई बनाने की सोचते हैं. पर क्या पता है कि जो दूध आप लाते हैं वह मिलावटी है या नहीं. इन तरीकों से आप आसानी से असली या नकली दूध की पहचान कर सकते हैं...
🍳 विधि
-
1
सिंथेटिक दूध की पहचान करने के लिए उसे सूंघें. अगर साबुन जैसी गंध आ रही है तो इसका मतलब है कि दूध सिंथेटिक है जबकि असली दूध में कुछ खास गंध नहीं आती.
-
2
असली दूध का स्वाद हल्का मीठा होता है, जबकि नकली दूध का स्वाद डिटर्जेंट और सोडा मिला होने की वजह से कड़वा लगता है.
-
3
असली दूध स्टोर करने पर अपना रंग नहीं बदलता, जबकि नकली दूध कुछ वक्त के बाद पीला पड़ने लगता है. दूध में पानी के मिलावट की पहचान के लिए दूध को एक काली सतह पर छोड़ें. अगर दूध के पीछे एक सफेद लकीर छूटे तो दूध असली है.
-
4
अगर असली दूध को उबालें तो इसका रंग नहीं बदलता, वहीं नकली दूध उबालने पर पीले रंग का हो जाता है.
-
5
दूध में पानी की मिलावट की जांच करने के लिए किसी चिकनी लकड़ी या पत्थर की सतह पर दूध की एक या दो बूंद टपकाकर देखें. अगर दूध बहता हुआ नीचे की तरफ गिरे और सफेद धार सा निशान बन जाए तो दूध शुद्ध है.
-
6
असली दूध को हाथों के बीच रगड़ने पर कोई चिकनाहट महसूस नहीं होती. वहीं, नकली दूध को अगर आप अपने हाथों के बीच रगड़ेंगे तो आपको डिटर्जेंट जैसी चिकनाहट महसूस होगी.
#how to know milk is pure or impure
#tips to check real or fake milk
#real milk
#synthetic milk
#original milk
#how to check real or fake mawa tips
#mithai
#kaju katli
#mawa burfi
#milk cake
#milk shake
#how to check milk is fake or real
#how to check synt