Full Version →

बिना अांसू प्याज काटने के 10 टिप्स

कुकिंग टिप्‍स

प्याज खाना जितना अच्छा लगता है उतना ही भारी होता है इसे काटना. काटते वक्त इससे निकलने वाली गैस से आंसुओं की धार बहने लगती है. वैसे ये टिप्स बिना आंसू बहाए प्याज आसानी से काटने में आपकी मदद कर सकते हैं -

Servings
4
★ 4
Rating
798 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले प्याज के दोनों किनारों को काटकर कुछ देर के लिए ठंडे पानी में डाल दें. इसके बाद ऊपरी परत निकालकर आसानी से काट लें.
  2. 2
    अगर जल्दी है तो पहले काटे गए प्याज के एक टुकड़े को एक कटोरी पानी में डाल दें, बाकी के प्याज अब काटें. आंसू नहीं आएंगे.
  3. 3
    आप जिस जगह प्याज काट रहे हों वहां मोमबत्ती या लैंप जला लें. ऐसा करने से प्याज से निकलने वाली गैस कैंडल या लैंप की ओर चली जाएगी और आपकी आंखों तक नहीं पहुंचेगी.
  4. 4
    प्याज काटते समय आस-पास चलने वाले पंखे बंद कर दें.
  5. 5
    काटने से पहले प्याज को 15 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें .
  6. 6
    प्याज काटते समय मुंह में एक टुकड़ा ब्रेड रख लें.
  7. 7
    प्याज काटते वक्त आप सीटी भी बजा सकते हैं. ऐसा करने से प्याज से निकलने वाली गैस आपकी आंखों में नहीं जाएगी.
  8. 8
    प्याज काटते समय आप नाक की बजाय मुंह से सांस लें और इस दौरान जीभ को मुंह से हल्का बाहर निकलें.
#onion #easy to chop #prevent tears #cooking tips #Indian recipe #burn candle while cutting onion #Knife #how to cut onions #easy kitchen tips #how to make chopping work easy #Indian recipes with onion #onion salad #onion tomato tadka
View Full Version