ऐसे फटाफट साफ करें मेथी साग, बनेगी स्वादिष्ट
मेथी के पराठे, आलू मेथी की सब्जी खाने में बहुत ही उम्दा लगती है, पर इसे बनाने के लिए पहले थोड़ी सी मेहनत भी करनी पड़ती है. अगर आप साग साफ करने से कतराते हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.
🍳 विधि
-
1
मेथी के गुच्छे को एक साथ कर सारे डंठल अलग कर दें.
-
2
थोड़ी-थोड़ी पत्तियों को एकसाथ लेकर पहले काट लें.
-
3
काटने के बाद धोएंगे तो आप इसे चमचे से आसानी से छान सकते हैं. धोने के बाद काटने से कई बार पत्तियां उंगलियों पर चिपकती रहती हैं.
-
4
साग को किसी जालीदार बर्तन में रखकर धोएं.
-
5
अगर आप साग धोने के लिए किसी पतीले का इस्तेमाल करते हैं तो पहले एक से दो बार धोकर पानी निकाल दें और फिर पत्तियों को एक चमचे से छानते हुए छन्नी पर रखते जाए.
-
6
छन्नी पर रखने से साग में रह गया पानी भी पूरी तरह से निकल जाएगा.
-
7
साग धोने के लिए आप दो अलग-अलग बर्तन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बर्तन में पानी से धोएं और पत्तियां निकालकर दूसरे बर्तन में रखते जाएं.
-
8
जब तक मिट्टी पूरी तरह से न निकल जाए तब तक बर्तन बदलते हुए ऐसा करते रहें.
#methi saag
#fenugreek
#indian kitchen
#indian recipe
#methi khichdi
#methi muthiya
#methi ke pakode
#methi ka saag
#methi paratha parantha
#how to clean methi quickly in an easy way tips in hindi
#benefits of drinking methi water
#mirchi methi dana
#methi