Full Version →

इन आसान टिप्स से करें माइक्रोवेव की सफाई

कुकिंग टिप्‍स

जैसे हम अपने घर को और किचन को साफ करते हैं वैसे ही हमें खाना बनाने में उपयोग होने वाली चीजों की भी साफ सफाई करनी बहुत जरूरी है. इन टिप्स को अपनाकर आप आसानी से ओवन की सफाई कर सकते हैं.

Servings
4
★ 4
Rating
1 rating

🍳 विधि

  1. 1
    ओवन की अच्‍छी सफाई केवल हाथों से ही हो सकती है. रैक्‍स, ग्रिल और टिन को ओवन से निकालकर सोडा के सल्‍यूशन में डूबोकर रख दें. आप देखेंगी कि चिपचिपाहट, दाग धब्‍बे सब दो सेकेंड्स में ही गायब हो जाएंगे. फिर इनको सल्‍यूशन से निकालकर ठंडे पानी में धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें.
  2. 2
    एक स्‍प्रे की बोतल में बेकिंग सोडा, पानी और नींबू डालें. अब इसको ओवन के अंदर छिड़क कर कपड़े से पोछ लें. नींबू ओवन को खुशबूदार बनाता है.
  3. 3
    एक पुराने ब्रश को साबुन के सल्‍यूशन में डूबोकर इस्‍तमाल कर सकते हैं. इससे आप अंदर छुपे हुए दाग धब्‍बों को आसानी से साफ कर सकती हैं. इसके बाद ओवन को खुला छोड़ दें ताकि इसकी बदबू बा‍हर निकल सके.
  4. 4
    इसमें इस्‍तमाल किए गए बर्तनों को आप गरम इमली के पानी में डूबोकर रख सकती हैं. इमली में मौजूद हल्‍का एसिड जर्म और बैक्‍टीरिया को जड़ से खतम कर देता है. इससे बर्तन चमक उठेगें.
  5. 5
    पानी में सिरका डालकर एक कपड़े की मदद से ओवन का दरवाजा साफ करना चाहिए.
  6. 6
    एक बर्तन में पुदीने की पत्‍तियों को पानी में डाल कर ओवन में रख दें और ओवन को 10 से 15 मिनट तक चला दें. इसके बाद पुदीने की पत्‍तियों को ओवन में एक घंटे तक यूं ही रहने दें. इससे भी ओवन महक उठेगा और साफ भी हो जाएगा.
#how to clean microwave oven tips #How do I clean a microwave with vinegar #Can I use dish soap to clean a microwave? #How do I clean my microwave filter? #How long do you put a lemon in the microwave to clean it? #how to clean microwave with lemon #how t
View Full Version