कूकर में ऐसे पकाएं बासमती राइस, नहीं होंगे चिपचिपे
आमतौर पर बासमती राइस का इस्तेमाल पुलाव या बिरयानी बनाने में ज्यादातर किया जाता है. लेकिन इसे सही तरीके से न पकाने पर यह चिपचिपा रहता है और दाने कम फूले रहते हैं. अगर आप भी कूकर में बासमती राइस पकाना चाहती हैं तो ये तरीका आपको पसंद आएगा.
🍳 विधि
-
1
अगर आप पैन में चावल पका रहे हैं तो इसे आंच से उतारने के बाद कुछ देर तक ऐसे रखें.
-
2
चावल का अतिरिक्त पानी निकाल दें. और चावल को एक बड़ी प्लेट पर फैलाकर रखें.
-
3
बासमती राइस बाकी चावलों की तरह फूलता तो है, लेकिन इसकी मात्रा उतनी ही रहती है जितना लिया गया है. यानी बासमती चावल सैराता नहीं है. दो लोगों के लिए 2 कप चावल ही लेना पड़ेगा. जबकि नॉर्मल चावल में एक कप में ही काम हो जाएगा.
-
4
चावल के दाने खिले-खिले बनाने के लिए बर्तन में कुछ आधा चम्मच नींबू का रस और कुछ बूंदें तेल या घी की डाल लें.
-
5
चावल बनाने से पहले 15-20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें.
-
6
अगर समय हो तो कूकर की बजाय खुले बर्तन या कड़ाही में चावल पकाएं. इससे दाने ज्यादा खिले हुए होंगे.
-
7
चावल को उबालने के बाद उन्हें छलनी से छानकर अलग कर लें तो भी इसके दाने खिले-खिले रहेंगे.
-
8
इसके अलावा भी चावल पकाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज पानी की सही मात्रा है. पानी की मात्रा सही रहेगी तो चावल सभी बर्तनों में खिले-खिले बनेंगे.
-
9
चावल के बचे पानी या मांड का इस्तेमाल आप कई सारे कामों के लिए कर सकते हैं. चीजों में प्रयोग काफी फायदेमंद होता है.
-
10
इस तरीके से बनाएं बासमती राइस
-
11
सबसे पहले 3 गिलास ठंडे पानी में 2 कप चावल को भिगोकर आधे घंटे के लिए रख दें.
-
12
तय समय बाद चावल का पानी छानकर निकाल दें.
-
13
चावल को कूकर में डालें और इसमें 360 मिलीलीटर पानी, नींबू का रस और तेल की बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-
14
कूकर का ढक्कन बंदकर मीडियम आंच पर रखें. एक सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें.
-
15
चावल को पकने में 7-8 मिनट तक समय लगेगा.
-
16
कूकर का प्रेशर खत्म हो जाने पर ढक्कन खोल दें.
-
17
अगर आपको चावल में थोड़ा बहुत पानी नजर आए तो इसे एक बड़ी प्लेट पर फैला दें.
-
18
तैयार बासमती राइस को दाल तड़का के साथ सर्व करें और खाएं या फिर इससे बिरयानी, पुलाव बनाएं.
#how to cook basmati rice in pressure cooker
#how to cook basmati rice in pressure cooker for biryani
#basmati rice pressure cooker whistles
#how much water for 2 cups of basmati rice
#how to cook basmati rice without sticking in pressure cooker
#how to c