दूध उबालने के टिप्स
रोजाना दूध उबालने पर यह पैन से गिर जाता है, तो ऐसे में ये टिप्स करेंगे कमाल.
🍳 विधि
-
1
जिस पैन या बर्तन में दूध गर्म कर रहे हैं, उसके किनारों पर थोड़ा-सा बटर या मक्खन लगा दें. दूध कितना भी उबालें, तपेली से बाहर नहीं गिरेगा.
-
2
दूध उबालने वाली पैन में पहले थोड़ा-सा पानी डाल लें फिर दूध डालकर धीमी आंच पर पकाने से यह गिरेगा नहीं.
-
3
दूध में उफान आने पर बर्तन को अच्छी तरह हिला देने से दूध उबलकर बाहर नहीं गिरेगा.
-
4
दूध में फेन आने पर इसमें पानी के कुछ छीटें डालने के बाद यह गिरेगा नहीं.
-
5
दूध के पैन पर लकड़ी की कड़छी रखने से यह उबलकर गिरेगा नहीं.
-
6
आप चाहें तो दो अलग-अलग साइज के बर्तन ले सकते हैं. बड़े बर्तन में एक चौथाई पानी रखें और इसके अंदर छोटे बर्तन में दूध डालकर पकाएं. दूध गिरेगा नहीं.
#milk
#boiling milk
#indian kitchen
#indian kitchen tips
#How to Prevent Milk Boiling Over
#doodh ko girne se bachane ke tips
#How to keep a pot from boiling over