Full Version →

ऐसे रहेंगी रोटियां एकदम नरम

कुकिंग टिप्‍स

लाख कोशिशों के बाद भी आपकी बनाई रोटियां ज्यादा समय तक नरम और फूली नहीं रहतीं तो ये टिप्स आपकी खूब मदद करेंगे.

Servings
4
★ 4.1
Rating
1448 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    रोटियां सेंक कर सबसे पहले उन्‍हें कूलिंग रैक यानी रोटी रखने वाली जाली पर रखें.
  2. 2
    कैसरॉल में एक बड़े साइज का साफ पतला कॉटन का कपड़ा रखकर ही रोटियां रखें.
  3. 3
    जब सारी रोटियां सिक जाएं तब उन्‍हें कैसरॉल के अंदर रख कर उन्‍हें कपड़े से अच्छी तरह से ढक दें.
  4. 4
    याद रखें कि रोटी तभी कठोर होती है जब ये देर तक खुली हवा में रहती हैं. इससे इनकी नमी उड़ जाती है.
  5. 5
    आप रोटियों पर मक्खन या घी लगाकर रखेंगे तो भी यह 2 से 3 घंटे तक नरम रहेंगी.
  6. 6
    रोटी बनाने के लिए आटा ज्यादा सख्त या नरम न गूंदें. सख्त आटे की रोटी बहुत जल्दी सूख जाती है तो नरम आटे की रोटी बनाने में पलथन यानी सूखा आटा ज्यादा लगता है. इससे भी रोटी मुलायम नहीं बनती.
  7. 7
    नोट:
  8. 8
    अगर आपके पास रोटी रखने वाली जाली नहीं है तो आप रोटी को सबसे पहले किसी कटोरे पर रखें और फिर उसे कैसरॉल में रखें. इससे रोटी से निकलने वाली भाप आराम से निकल जाएगी और रोटियां गीली नहीं होंगी.
#roti #chapati #soft chapati #naram roti #indian kitchen #indian recipes #cooking tips #how to make soft chapati naram roti tips in hindi #tawa roti
View Full Version