Full Version →

सिर्फ 5 मिनट की मेहनत, चमक जाएगी आपकी रसोई

कुकिंग टिप्‍स

घर में सबसे ज्यादा साफ रसोई घर को रखा जाता है. रसोई में खाना बनता है और इसलिए ये जरूरी है कि खाने बनाने की जगह को हमेशा साफ रखना चाहिए. रसोई का इस्तेमाल करने के बाद रसोई की अहम जगह सिंक, कुक टॉप, फर्श और बर्तन तो रोजाना ही साफ करते हैं. तो वहीं किचन का कुछ हिस्सा या कुछ सामान ऐसा भी होता है जो रोजान

Servings
4
★ 2.7
Rating
3 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    किचन की साफ-सफाई लेकर बेहतर होगा कि एक कैलेंडर बना लें. इसमें यह लिख लें कि किन-किन चीजों की सफाई कब और कितने दिनों बाद करनी है. ऐसा करने से काम आसान हो जाएगा और साफ-सफाई बोझिल भी नहीं लगेगी.
  2. 2
    हफ्ते में एक बार करने वाले काम
  3. 3
    किचन में मौजूद कुछ सामान ऐसे होते हैं जिन्हें हफ्ते में एक बार साफ करना जरूरी है. इसमें बर्तन धोने वाला स्क्रबर, जूना या स्पंज हैं. इन्हें धोने के बाद धूप में या हवादार जगह पर रख देना चाहिए.
  4. 4
    किचन का सामान साफ करते समय रसोई के खिड़की-दरवाजे खोल दें. जिससे जमी हुई धूल-मिट्टी सफाई करने से बाहर निकल जाएगी और किचन में ताजी हवा लगेगी.
  5. 5
    हफ्ते में एक बार फ्रिज में मौजूद सामान की जांच कर लें. पुराना या खराब सामान निकालकर अलग कर लें. अगर कोई खाने का सामान 3-4 दिनों से रखा हो तो उसे निकाल लें.
  6. 6
    हफ्ते में एक बार किचन के सभी रैक्स, ओवन, मिक्सर, टोस्टर और गैस का बर्नर साफ कर लेना चाहिए.
  7. 7
    रसोई में इस्तेमाल होने वाली डस्टर (रसोई का कपड़ा) साफ करें.
  8. 8
    महीने में एक बार साफ करने वाले सामान
  9. 9
    जब भी हम तली भुनी चीजें बनाते हैं तो चूल्हे के आसपास की दीवारों पर तेल जम जाती है. इसे महीने में एक बार साफ कर लेना जाहिए. यहा चिमनी में काफी सारा तेल जम जाता है, तो इसे भी साफ कर लेना चाहिए.
  10. 10
    फ्रिज की सफाई बहुत जरूरी है. फ्रिज को महीने में एक बार साफ जरूर करना चाहिए. फ्रिज में मौजूद साफ सामान बाहर निकाल लें और इसके अंदर के हिस्से को गीले कपड़े से पोछ लें. सभी रैक्स और ट्रे को निकालकर पानी से साफ करें.
  11. 11
    किचन में मौजूद मसालों के डिब्बे साफ कर लें. ध्यान दें कि डिब्बों के ढक्कन अच्छे से लगे हों ताकि साफ करते समय पानी अंदर न जाए.
#how to keep kitchen clean fast daily. Kitchen cleaning services #home kitchen cleaning #indian kitchen cleaning #kitchen cleaner spray #clean kitchen restaurant #What is the proper way to clean a kitchen?
View Full Version