जानिए स्वादिष्ट खाना बनाने के 10 बेसिक टिप्स
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बार खाना बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जिससे खाने का स्वाद बिगड़ जाता है और खाना बनाने में समय भी काफी लग जाता है.
🍳 विधि
-
1
इसलिए हम आपको बता रहे हैं किचन के ऐसे बेसिक टिप्स, जिन्हें फॉलो कर आप कम समय में स्वादिष्ट खाना बना पाएंगे.
-
2
खाना बनाने के लिए और सर्व करने के लिए जो भी बर्तनों की जरूरत है उन्हें पहले ही निकालकर रख लें.
-
3
सब्जियां काटते समय तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करने से समय भी कम लगेगा और सब्जियां जल्दी कट जाएंगी.
-
4
खाना बनाने के लिए जो सामग्री की जरूरत है उसे पहले ही निकालकर पास में रखें ताकि खाना बनाने में समय कम लगे.
-
5
सब्जी या चावल बनाने के लिए प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करने से खाना जल्दी बनेगा और गैस की बचत होगी.
-
6
नॉन वेज बनाने से पहले उसे कुछ मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें. इससे खाना बहुत स्वादिष्ट बनेगा.
-
7
माइक्रोवेव में खाना बनाने से पहले उसे प्रीहीट करने के लिए रख दें. इससे समय भी बचेगा और खाना भी स्वादिष्ट बनेगा.
-
8
अगर सब्जी को उबालकर बनाना है तो पानी पहले ही उबलने के लिए रख दें. इसके अलावा, अगर गोभी, पालक या लौकी आदि का इस्तेमाल उबालकर करना है तो प्रेशर कूकर में एक सीटी में उबाल सकते हैं. इससे समय की बचत होगी और सब्जी का टेस्ट भी बढ़ जाएगा.
-
9
मसाला भूनते समय या कोई सब्जी उबालते समय थोड़ा सा नमक डाल दें. इससे सब्जी जल्दी गल जाती है और समय भी कम लगता है.
-
10
पोहा का मसाला तैयार करते समय आलू को बारीक काटकर इसमें थोड़ा सा नमक डालकर फ्राई करें. इससे आलू जल्दी फ्राई होंगे और पोहे का स्वाद भी बढ़ेगा.
-
11
खाना बनाने के बाद किचन प्लेटफॉर्म और सिंक को जरूर साफ करें.
#10 kitchen tips
#tips are useful in making delicious food
#delicious food
#tips to make delicious food at home
#how to make delicious food at home 10 kitchen tips to make your more delicious
#tips to make food more tasty
#tips to make food more easy
#how