खाने में कश्मीर का जायका चखने के लिए इस्तेमाल करें कश्मीरी गरम मसाला. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता यहां जानें इस खास मसाले को तैयार करने के टिप्स..
Servings
4
★ 4.1
Rating
126 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
आधा कप काली मिर्च, आधा कप सोंठ (सूखी अदरक), आधा कप जीरा, आधा कप इलायची
10 से 15 लौंग
6 से 7 दालचीनी के टुकड़े
🍳 विधि
1
सबसे पहले गैस पर पैन गर्म कर लें. फिर इसमें सारी सामग्री डालकर मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
2
अब इन्हें ठंडा कर लें. फिर मिक्सर जार में काली मिर्च, सोंठ, इलायची के बीज, जीरा, लौंग और दालचीनी डालें.
3
अब इन्हें ग्राइंडर में हाई स्पीड पर पीसें.
4
मसालों को पाङडर होने तक ग्राइंडर में पीसें. बिल्कुल बारीक पाउडर बनाने के लिए इसे छलनी से छानें और छलनी में बचे मसाले को फिर से पीसें.
5
तैयार है कश्मीरी गरम मसाला. इसे एयरटाइट जार में भरकर स्टोर करें.
#cooking tips#kashmiri garam masala#how to prepare kashmiri garam masala at home#kashmiri garam masala recipe in hindi#easy tips for making kashmiri garam masala#garam masala