अब घर पर बनाएं एकदम शुद्ध मावा इस विधि से
त्योहार का मौसम है या फिर यूं ही मावे की कोई मिठाई बनाकर खानी है, तो बाजार का मिलावटी मावा (खोया) इस्तेमाल करने से अच्छा, इसे आसानी से अपने किचन में बनाएं.
🍳 विधि
-
1
मावा (खोया) बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध लें.
-
2
एक लीटर दूध में लगभग 250 ग्राम मावा बनेगा.
-
3
अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही रखें, उसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर आंच तेज करके उबालें.
-
4
जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच मीडियम करके, एक करछी से दूध को लगातार चलाते रहें.
-
5
धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होने लगेगा तो इसे लगातार नीचे से खुरचते हुए चलाते रहें, ताकि यह कड़ाही के तले से लगकर जलने न लगे.
-
6
जब दूध पूरी तरह सूख जाए तो आंच बंद कर दें. मावा बनकर तैयार है, इसे थोड़ा ठंडा होने के बाद एक कटोरे में निकलाकर रख दें.
-
7
फिर इसे मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल करें.
-
8
नोट: मावा को कितना गाढ़ा करके सुखाना है, यह पकवान के हिसाब से बनाएं, जैसे यदि गुलाब-जामुन बनाने के लिए मावा चाहिए तो उसे चिकना रखें, लड्डू के लिए सूखा और कड़ा बनाएं.
#mawa
#khoya
#sweets
#festival dish
#how to make mawa from milk powder
#what is mawa in english
#khoya recipe in hindi
#how to make khoya with condensed milk
#how to make khoya in microwave
#how to make khoya by pakwangali
#mawa in tamil