Full Version →

बिना मैदे और मशीन के घर पर बनाएं नूडल्स

कुकिंग टिप्‍स

नूडल्स सभी को बहुत पसंद होते हैं. अगर आपका अचानक से नूडल्स खाने का मन करें और घर पर नूडल्स न हो तो उदास होने के बजाय अब पकवानगली में सीखे घर पर ही नूडल्स बनाने का आसान तरीका.

Servings
4
★ 4.5
Rating
6 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    बिना मैदे के नूडल्स बनाने के लिए हम पिसी हुई सूजी और गेंहू के आटे का इस्तेमाल करेंगे.
  2. 2
    सूजी और गेंहू के आटे में नमक और पानी मिक्स कर सख्त आटा गूंद लें.  (परफेक्ट नूडल्स उबालने के टिप्स)
  3. 3
    तेल डालकर आटे को दोबारा थोड़ी देर तक और गूंदे और आटे की लोइयां तोड़ लें.
  4. 4
    लोई को गोलाकार में नहीं बल्कि लंबाई में बेलें. ऐसा करने से नूडल्स लंबे बेनेंगे.  (चिली गार्लिक नूडल्स)
  5. 5
    लोई को बेलते समय बार-बार आटा लगाते रहें जिससे कि ये चिपके नहीं.
  6. 6
    लंबाई में बेलने के बाद बिली हुई शीट पर आटा लगाते हुए इसे दोनों साइड से फोल्ड कर दें. (नूडल्स वाले समोसे)
  7. 7
    तैयार शीट को चाकू से पतले और लंबे शेप में काटें. (वेजिटेबल फ्राइड नूडल्स)
  8. 8
    नूडल्स तैयार हैं. (नूडल्स को इन ट्विस्ट के साथ पकाएं, टेस्ट बढ़ जाएगा)
  9. 9
    आप इन्हें तुरंत इस्तेमाल में ला सकते हैं या फिर धूप में सुखाकर एक डिब्बे में भी स्टोर कर रख सकते हैं.
#noodles #chowmein #indian kitchen #indian recipe #cooking tips #how to make noodles at home pakwangali #chilli garlic noodles #paneer noodles #chicken noodles #how to boil perfect noodles
View Full Version