Full Version →

ऐसे बढ़ाएं खीर की मिठास

कुकिंग टिप्‍स

अक्सर खीर बनाते वक्त जल जाती है या फिर इसकी मिठास ज्यादा हो जाती है तो यह टिप्स आपके काम आएंगे...

Servings
4
★ 4.2
Rating
313 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    खीर में क्रीमी टेक्स्चर चाहते हैं तो हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें.
  2. 2
    खीर बनाते वक्त इसमें छोटी इलायची या फिर केसर डाल देंगे तो स्वाद बढ़ जाएगा.
  3. 3
    खीर या दूध जल जाए तो इसमें पान का साबुत पत्ता डालकर आधे घंटे के लिए ढककर रखने से जलने का टेस्ट काफी कम हो जाएगा.
  4. 4
    खीर बनाने के लिए भारी तले का बर्तन इस्तेमाल करें, इससे यह जलेगी नहीं और स्वाद भी बना बढ़ेगा.
  5. 5
    खीर की मिठास ज्यादा हो गई है तो इसमें चावल का आटा डालकर 2-3 मिनट तक पका लें. मिठास कम और स्वाद बढ़ जाएगा.
  6. 6
    आप चाहें तो मिठास कम करने के लिए ब्रेड का बुरादा/पाउडर भी डाल सकते हैं. ब्रेड हर स्वाद को कंट्रोल कर देता है.
  7. 7
    गुड़ की खीर बनाते वक्त गुड़ हमेशा अंत में डालें और आंच बंद करके चलाएं. अगर पहले गुड़ डाल देंगे तो खीर फट जाएगी.
#kheer #sweet dish #chawaal ki kheer #sabudana kheer #lauki ki kheer #paneer ki kheer #indian sweet dish #indian kitchen #indian kheer #these tips make kheer more tasty in hindi #how to make tasty kheer tips in hindi
View Full Version