ऐसे बढ़ाएं पराठों का स्वाद
अक्सर आप घर पर पराठे बनाते हैं पर इनमें वैसा टेस्ट नहीं आ पाता जैसा आप चाहते हैं. तो अब जब भी पराठा बनाएं ये टिप्स आजमाकर देखें. पराठों का स्वाद बढ़ेगा नहीं बल्कि दोगुना हो जाएगा...
🍳 विधि
-
1
तवे को बहुत ज्यादा गर्म न करें इससे पराठा जल सकता है और पूरी तरह से पकेगा नहीं. पराठों को हमेशा मध्यम आंच पर धीरे-धीरे सेंकें.
-
2
शुरुआत में आटा ज्यादा और भराई के लिए मसाला कम लें. जैसे-जैसे आप अभ्यस्त हो जाएंगे तो आटे की मात्रा को कम और भरावन की मात्रा को बढ़ा लें.
-
3
आलू पराठे में इडाहो आलू का इस्तेमाल न करें, वे पनीले (पानी छोड़ने वाले) होते हैं. इससे पराठा बेलते समय फट सकता है.
-
4
पराठे को हेल्दी बनाने के लिए कटा-उबला गाजर और मसले हुए मटर मिला सकते हैं.
-
5
आलू के पराठे बनाते समय आलू के मिक्सचर में थोड़ी कसूरी मेथी जरूर डालें. इससे पराठों का स्वाद दोगुना हो जाएगा.
-
6
सत्तू का पराठा बनाने के लिए सत्तू के भरावन में नींबू का रस न मिलाएं अन्यथा इनसें खटास आ जाती है.
-
7
पराठे के आटे में आधा चम्मच तेल और अजवाइन जरूर मिलाएं. इससे उनका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
-
8
पालक पराठे बनाते वक्त पालक को अच्छी तरह धो लें और डंठल पूरी तरह निकाल दें.
-
9
पिज्जा पराठा आम पराठों की तुलना में थोड़ा मोटा बेलें और देर तक पकाएं. इससे स्टफिंग वाली सब्जियां अच्छी तरह पक जाएंगी.
-
10
पराठों में देसी स्वाद चाहते हैं बाजार बटर की जगह देसी मक्खन के साथ खाएं.
-
11
मूली पराठा बनाने से कद्दूकस की हुई मूली को दोनों हाथों से दबाकर उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें.
-
12
पराठे का आटा हमेशा नरम गूंदें. इससे भरावन भरने के बाद बेलने में आसानी होगी.
-
13
गोभी और प्याज के पराठे बनाते वक्त भरावन में नमक तभी डालें जब लोई तैयार हो जाए. मिश्रण में पहले से नमक मिला देंगे तो वह पानी छोड़ने लगेगा.
#paratha
#aloo paratha
#pyaaz paratha
#methi paratha
#palak paratha
#sattu ka paratha
#gobhi paratha
#mooli paratha
#gajar ka paratha
#aloo matar paratha
#aajwain paratha
#pizza paratha
#how to make tasty paratha tips in hindi
#these tips make paratha more