Full Version →

ज्यादा दिनों तक फल रहेंगे ताजा अगर अपनाएंगे ये टिप्स

कुकिंग टिप्‍स

फलों पर लगे कैमिकल यानी पेस्टीसाइड्स को निकालने के लिए सिर्फ पानी से धोना ही काफी नहीं है. पेस्टीसाइड्स आसानी से साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा खाने का सोडा मिलाना फायदेमंद रहता है.

Servings
2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    केलों को बाकी के फलों से दूर रखकर दोनों को फ्रेश रखा जा सकता है. केलों के साथ रखें फल अक्सर खराब हो जाते हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि केले से निकलने वाली गैस दूसरे फलों को भी जल्दी पका देती है और इसलिए केलों को दूसरे फलों के साथ रखने पर वे जल्दी पककर खराब हो जाते हैं. इन फलों को अधिक समय तक फ्रेश रखने के लिए केले से एकदम अलग रखें.
  2. 2
    पेस्टीसाइड्स को निकालने का एक बहुत ही आसान तरीका है फलों को धोने के लिए एक अलग बर्तन में पानी लें और फिर पानी में थोड़ा-सा खाने का सोडा डाल लें. ऐसा करने से फलों पर लगे पेस्टीसाइड्स साफ हो जाएंगे.
  3. 3
    केले एक-दो दिन में ही काले पड़ जाते हैं. इन्हें काले पड़ने से बचाने के लिए केले के सिरों को प्लास्टिक से रैप कर कवर करके रखें. जब भी केला निकालना हो तो रैपर से निकालकर फिर से कवर कर दें, केले काफी दिनों तक काले नहीं पड़ेंगे.
  4. 4
    प्लम , केले या पीच जैसे फलों को जल्दी पकाने के लिए इन्हें एक पेपर बैग में डालकर ऊपर से बंद करके रख दें.  इससे इनके पकने का प्रोसेस जल्दी हो जाएगा.
  5. 5
    सेब या आवाकाडो को काटकर रखने के थोड़ी देर बाद ही वे काले होने लगते हैं इससे बचाने के लिए फल के कटे हुए साइड पर नींबू का रस लगाकर रखें.
#fruit tips in hindi #kitchen tips in hindi #kitchen tips for the home #indian kitchen tips #kitchen tips in hindi #kitchen tips and tricks video #kitchen tips and tricks in tamil #kitchen tips videos in tamil #kitchen tips in marathi
View Full Version