कैसे बचाएं घर पर बने दही को खट्टे होने से
दही खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है और यह खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देता है. पर कई बार यह ज्यादा खट्टा हो जाता है और फिर इसे खाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बता दें कि इसके खट्टेपन को दूर करना भी बहुत ही आसान है.
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले खट्टे दही को एक सूती कपड़े में बांधकर धीरे-धीरे अच्छे से निचोड़ें.
-
2
पूरा पानी निथारने के बाद दही को कपड़े से निकाललर एक कटोरी में रख लें.
-
3
अब इसमें ठंडा दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
-
4
अब इसे फ्रिज के एक कोने में रख दे ताकि कोई हाथ न लगाएं.
-
5
तैयार है दही. ऊपर आया हुआ खट्टा पानी अलग से निकालकर रख लें.
#how to prevent homemede curd from getting sour in hindi
#khatta dahi
#indian kitchen
#indian recipe
#curd
#fresh curd
#cold milk