Full Version →

कटे हुए फलों को खराब होने से ऐसे बचाएं

कुकिंग टिप्‍स वेज

अक्सर आप खाने से पहले बहुत सारे फल काट लेते हैं, लेकिन पूरा नहीं खा पाते और ऐसे रख देते हैं. जिससे फलों के टुकड़े ब्राउन हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं...

Servings
4
★ 3.9
Rating
13 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    नींबू का जूस फल को भूरा होने से रोककर उसके कुरकुरेपन को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. एक नींबू के रस से आप 1.5 कटोरा भर के फलों को ताजा बनाए रख सकते हैं. फलों पर नींबू का रस डालने के बाद फ्रिज में रखना न भूलें.
  2. 2
    ये है ताजे फलों की सही पहचान
  3. 3
    अगर आपको फलों पर नींबू का रस डालना पसंद नहीं है तो फलों को काटकर कटोरे सहित प्‍लास्टिक के पैकेट या फिर एल्यूमिनियम फॉइल से लपेट कर रख दें. इसमें छोटे-छोटे छेद कर दें. ऐसा करने से वे फ्रिज के अन्‍य खाद्य पदार्थों की खुशबू नहीं लेंगे और न ही उनकी महक फ्रिज में फैलेगी. इस तरीके से 3-4 घंटे तक फल ताजे रहेंगे.
  4. 4
    फल काटने के बाद अपनाएं यह नुस्खे तो फ्रूट्स रहेंगे ताजा
  5. 5
    अगर फॉइल वाला आइडिया पसंद नहीं है तो सिट्रस एसिड का पाउडर डालकर काटे हुए फलों को 10-12 घंटे तक ताजे बना रख सकते हैं. इससे फलों का स्‍वाद में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
  6. 6
    क्रीम फ्रूट चाट जो देगी आपको भरपूर प्रोटीन और जरूरी विटामिन्स
  7. 7
    कटे हुए फलों को ब्राउन होने से बचाने के लिए सबसे अच्छा उपाय उन्हें बर्फ के पानी में डालकर रखना हो सकता है. इससे फल 3-4 घंटे तक ताजे बने रहेंगे.
  8. 8
    जानें वो कौन से फल हैं जो आपको रखेंगे हेल्दी
#Save the sliced ​​fruit from spoiling #tips to save cut fruits from spoiling #indian kitchen tips #indian cooking tips #how to save sliced fruits from spoiling #Save the cut fruits from spoiling #banana #apple #strawberry #chiku #grapes #pineapple
View Full Version