Full Version →

बची हुई चाशनी का कैसे करें इस्तेमाल?

कुकिंग टिप्‍स

अक्सर घर पर मिठाई के इस्तेमाल के बाद बची हुई चाशनी को लोग फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बची हुई चाशनी से कई स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं. आइए बिना देर किए इन टिप्स को जानते हैं.

Servings
4
★ 5
Rating
2 ratings

🍳 विधि

  1. 1
    बची हुई चाशनी से कई तरह की मिठाई बना सकते हैं. नानखटाई, बेसन की बर्फी, शक्करपारे, मीठी मठरी, बालूशाही, लड्डू, आटे के बिस्कुट, ड्राई फ्रूट्स आदि कई तरह की मिठाइयां बनाई जा सकती हैं.
  2. 2
    अगर पूरन पोली बनाने जा रहे हैं तो भरावन के लिए दूसरी सामग्री के साथ चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  3. 3
    पुलाव बनाने के लिए चावल को चाशनी में कुछ देर भिगोकर रखने के बाद पका लें. इससे चावल और टेस्टी बनेगा.
  4. 4
    बची हुई चाशनी का बूरा भी बनाकर रख सकते हैं. इसके लिए चाशनी को तब तक पकाते रहें जब तक चाशनी सूख न जाए. अब इसे सुखाकर गपाउडर बना लें.
  5. 5
    चाशनी की चाय और शरबत भी बना सकते हैं.
  6. 6
    नाश्ते के लिए मीठा पराठा या पूरी बना सकते हैं. इसके लिए आटे या सूजी को चाशनी डालकर गूंथ लें.
  7. 7
    सूखे मेवे को कैरेमल करने के लिए चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. कढ़ाई में चाशनी और सूखे मेवे डालकर लगातार चलाते हुए पका लें. बाद में इसे उताकर प्लेट में सेट होने के लिए रख दें अपनी मनचाही साइज मिठाई का स्वाद लें.
#how to use chashni #how to use leftover sugar syrup #how to make chashni #how to use left over gluabjamun syrup #how to use leftover chashni #bachi hui chasni ka use #how to make sugar syrup #how to make chasni #how to make #how to use leftover sugar syrup of gula
View Full Version