ऐसे करें सोन पापड़ी का बेहतरीन इस्तेमाल?
दिवाली पर अनेकों मिठाइयां खाई जाती हैं. कई मिठाइयों का हम रिश्तेदारों-दोस्तों में आदान-प्रदान भी करते हैं. इनमें से एक ऐसी मिठाई है जिसे लोग दूसरों को देना तो चाहते हैं पर खुद लेना नहीं चाहते हैं. इस मिठाई का नाम सोन पापड़ी है. अगर आपके घर भी आ गई है यह मिठाई और आपका खाने का मन नहीं है तो इसका किन-क
🍳 विधि
-
1
दिवाली पर दर-दर की ठोकरे खाने वाली इस मिठाई को पाकिस्तान राष्ट्रीय मिठाई भी विकीपीडिया बताता है. जबकि पाकिस्तान ने गुलाब जामुन का राष्ट्रीय मिठाई का दर्जा दे रखा है. वहीं विकीपीडिया की मानें तो पश्चिम बंगाल भी क्लेम करता है कि यह बंगाल मिठाई है तो दूसरी ओर गुजरात, पंजाब राजस्थान भी इसे अपनी मिठाई बताने में पीछे नहीं हटते.
-
2
खैर सोन पापड़ी कहां की मिठाई है और पहली बार कहां बनी है? आइए फिर आपको बताते हैं कि दिवाली के मौके घर में आई सोन पापड़ी से कौन-कौन सी चीजें बनाई जा सकती हैं?
-
3
सोन पापड़ी का कस्टर्ड
-
4
बची हुई सोनपापड़ी का कस्टर्ड बनाया जा सकता है. पैन में 1 लीटर दूध, 200 ग्राम सोनपपड़ी, थोड़ा सा कस्टर्ड पाउडर और कुछ फल (सेब, अंगूर, केला आदि) डालकर बना सकते हैं. इसमें चीनी डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि सोनपापड़ी में पहले से ही मीठा होता है.
-
5
सोन पापड़ी की खीर
-
6
बची हुई सोन पापड़ी से खीर बनाई जा सकती है. दूध में सोन पापड़ी को क्रश करके डाल दें और ड्राई फ्रूट्स डालकर पका लें. इससे बेहतरीन खीर बनेगी.
-
7
सोन पापड़ी वाली बर्फी
-
8
सोनपापड़ी को क्रश करके पाउडर बना लें. इसे दूध के साथ गाढ़ा होने तक पका लें. चाहें तो थोड़ा मावा मिला सकते हैं. इसे ट्रे में सेट होने के लिए कुछ घंटे रख दें और तय समय बाद मनचाहे पीस में काट लें.
-
9
मीठी कचौड़ी
-
10
यूं तो कचौड़ी चटपटी होती है, लेकिन बची हुई सोन पापड़ी से भी मीठी कचौड़ी बनाई जा सकती है. इसके लिए सोन पापड़ी, ड्राई फ्रूट्स, इलायची और चीनी को ग्राइंडर जार में पीस कर पाउडर बना लें. इस पाउडर को आटे की लोइयों में भर और तेल में तल कर कचौड़ी तैयार कर सकते हैं.
-
11
मीठे पराठे या समोसे
-
12
बची हुई सोन पापड़ी के भरावन से पराठे बनाएं जा सकते हैं. इसके मीठे समोसे भी बनाए जा सकते हैं.
-
13
सोन पापड़ी वाली टेस्टी पाउडर
-
14
सोन पापड़ी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स को ग्राइंडर जार में पीस कर पाउडर बना लें. इस पाउडर को कांच के कंटेनर में भर कर रख लें. इसे समय-समय पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
#left over
#left over son papdi step by step
#left over son papdi recipe
#soan papdi
#food
#leftover recipes
#leftover son papdi recipe
#cooking
#how to make
#leftover
#leftover son papdi recipe
#leftover recipe
#recipe
#indian
#dessert
#leftover son papdi se different m